सुविधा केंद्र से 1.40 लाख की चोरी

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत बसरिया में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्राहक सुविधा केंद्र से शुक्रवार को 1.40 लाख रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में ग्राहक सुविधा केंद्र के संचालक शंभु प्रसाद स्वर्णकार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. श्री स्वर्णकार ने कहा है कि उन्होंने सुविधा केंद्र खोला और […]

चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत बसरिया में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्राहक सुविधा केंद्र से शुक्रवार को 1.40 लाख रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में ग्राहक सुविधा केंद्र के संचालक शंभु प्रसाद स्वर्णकार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. श्री स्वर्णकार ने कहा है कि उन्होंने सुविधा केंद्र खोला और पैसों से भरा बैग रख कुछ काम करने लगे. उस समय सुविधा केंद्र के पास 8-10 लोग मौजूद थे. इसी बीच बैग गुम हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >