विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मनी स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती, दिया संदेश
हजारीबाग : विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. कहीं व्याख्यान, तो कहीं क्विज समेत वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. केबी महिला कॉलेज में विवेकानंद के कर्मयोग व ज्ञान योग पर व्याख्यान का आयोजन हुआ. शिक्षाविद डॉ अपर्णा मुखर्जी ने स्वामी जी के दर्शन के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला. व्याख्यान में छात्रा शिवानी, निकिता व नेहा ने विचार रखे. यहां कविता पाठ भी किये गये. प्रतियोगिता में दिव्या, रचना शुक्ला और शिवानी को पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ शुभा श्रीवास्तव, डॉ संध्या प्रेम, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ जेएस रेवन, डॉ नवीन सहाय, डॉ किरण, डॉ शारदा, डॉ अंबर, डॉ लक्ष्मी व डॉ सरिता समेत कई शिक्षक मौजूद थे.
संत कोलंबस में याद किये गये विवेकानंद : संत कोलंबस कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुशील टोपो ने की. उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उनके आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया. डॉ सरिता सिंह, डॉ अशोक राम, डॉ राजकुमार चौबे, डॉ सुंदर सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार, प्रो राजेश रंजन आदि ने अपने-अपने विचार रखे. मौके पर डॉ नकुल, डॉ रामप्रिय, समेत सभी शिक्षक,कर्मी एवं विद्यार्थी मौजूद थे.
केडी चिल्ड्रेन में मनी जयंती: केडी चिल्ड्रेन एकेडमी हाई स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. वहीं स्कूल का स्थापना दिवस भी मनाया गया. 1985 में आज ही के दिन विद्यालय की शुरुआत हुई थी. मौके पर स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. बच्चों ने स्वामीजी के जीवन एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. मौके छात्रा दीपा, करीना, रिया, कोमल व खुशी ने स्वामी के जीवन एवं विचारों पर नाटक की प्रस्तुति की. उप-प्राचार्य सुवीर चौधरी ने स्वामीजी के बताये मार्ग पर चलने की अपील की. मौके पर जयनाथ महतो, शोएब, संगीता सिन्हा, अमिता प्रसाद, पूनम, राफिया, रेणुका,लंबोदर व उपेंद्र उपस्थित थे. यहां कई बच्चे पुरस्कृत किये गये.
अभाविप ने निकाली शोभायात्रा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों व कोचिंग के विद्यार्थी शामिल हुए. शोभायात्रा हजारीबाग स्टेडियम से शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम में पहुंची. यहां वक्ताओं ने स्वामीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर जिला संयोजक दीपक शर्मा, सुमित लहरी, अजय मेहता, सत्येंद्र कुमार, रौशन कुमार, मनोज गुप्ता,पंकज,विक्की, गौतम, आकाश, आशीष, शैलेश, सौरभ, मंदीप,सूरज, विकास समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में मना युवा दिवस : गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. मौके पर स्वामीजी के नारी शिक्षा एवं चरित्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर वक्ताओं ने विचार रखे. कहा कि जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझने के लिए स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेने की हमें जरूरत है. मौके पर शिक्षक डॉ पुष्पा सिंह, प्रमोद प्रसाद, महेश प्रसाद, मुकेश कुमार व अशोक सिन्हा आदि मौजूद थे.
अन्नदा उवि में मनायी गयी जयंती : अन्नदा उवि परिसर में विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. प्रधानाध्यापक उज्ज्वल आयकत के साथ अन्य शिक्षकों ने स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. छात्रों ने स्वामीजी के रोचक तथ्यों को प्रस्तुत किया. यहां उठो जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया.
संचालन छात्र राहुल कुमार अग्रवाल ने किया.मौके पर शिक्षक चिन्मय सरकार, तनुश्री सान्याल, जीतेंद्र सिंह, दशरथ महतो, गौतम साहा, अनूप कुमार, रामनाथ दास, मानसी मैत्री समेत सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे.
संदेश को चरितार्थ करने का संकल्प: राजीव गांधी मेमोरियल ट्रस्ट कार्यालय दीपूगढ़ा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी.इसकी अध्यक्षता सचिव मोती कुमार प्रसाद ने की. कार्यक्रम में सचिव शीलवंती नाग, नागेंद्र कुमार, कीर्ति मोहन प्रजापति, लीलावंती कुमारी, निर्मला तिकी संगीता देवी, मनोज सिंह समेत ट्रस्ट के लोग मौजूद थे.
