छह आरोपी फरार, पुलिस का छापा

हजारीबाग. बहेरी गांव निवासी मनोज कुमार की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सीता देवी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड संख्या 10-17 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मृतक की पत्नी ने हत्या के मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इनमें गुडवा गांव निवासी […]

हजारीबाग. बहेरी गांव निवासी मनोज कुमार की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सीता देवी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड संख्या 10-17 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मृतक की पत्नी ने हत्या के मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इनमें गुडवा गांव निवासी पप्पू यादव, रवि कुमार यादव, दशरथ कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, सुनील यादव व लालू यादव का नाम शामिल है. प्राथमिकी के अनुसार गत 10 जनवरी को उन सभी मनोज कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे. जब मनोज का छोटा भाई विकास बीच-बचाव करने गया, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. बाद में आरोपियों ने मनोज की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को कुआं में डाल दिया.
इधर, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं. ज्ञात हो कि गत 10 जनवरी को पिकनिक से लौटने के दौरान बहेरी गांव के युवकों और गुडवा के ग्रामीणों में मारपीट हुई थी. घटना के बाद सभी युवक अपने-अपने घर पहुंच गये थे, लेकिन मनोज लापता था. 11 जनवरी को कुआं में उसका शव मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >