जेपीसी संगठन के पास कहां से आया एके-47!

aपुलिस की जांच शुरू हजारीबाग : उग्रवादी संगठन जेपीसी के पास घातक हथियार एके-47 कैसे पहुंची. पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार एके-47 राइफल झारखंड पुलिस के पास नहीं है. सरकार की ओर से सिर्फ सीआरपीएफ व सेना को यह राइफल मुहैया करायी गयी है. जेपीसी उग्रवादियों द्वारा झारखंड पुलिस और […]

aपुलिस की जांच शुरू

हजारीबाग : उग्रवादी संगठन जेपीसी के पास घातक हथियार एके-47 कैसे पहुंची. पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार एके-47 राइफल झारखंड पुलिस के पास नहीं है. सरकार की ओर से सिर्फ सीआरपीएफ व सेना को यह राइफल मुहैया करायी गयी है. जेपीसी उग्रवादियों द्वारा झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ से हथियार लूटने का किसी तरह का मामला भी सामने नहीं आया है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो संगठन के किसी न किसी सदस्य ने भाकपा माआवादियों से लूटे गये हथियार की खरीदारी की है या फिर जेपीसी संगठन का कोई सदस्य माओवादी नक्सली संगठन का सदस्य रहा होगा, जिसने संगठन से हथियार लेकर भाकपा माओवादी संगठन को छोड़ दिया होगा. बाद में वह जेपीसी में शामिल हुआ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >