बाप को पीटा, फिर मरा समझ जलाने का प्रयास

केरेडारी : हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के सलगा गांव में सोमवार सुबह बेटों ने पहले बाप को पीटा, फिर मृत समझ कर उनके शरीर पर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया. आग से महेश्वरी साव का 60 फीसदी शरीर जल चुका है. ग्रामीण उन्हें केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गये, जहां उनकी नाजुक […]

केरेडारी : हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के सलगा गांव में सोमवार सुबह बेटों ने पहले बाप को पीटा, फिर मृत समझ कर उनके शरीर पर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया. आग से महेश्वरी साव का 60 फीसदी शरीर जल चुका है. ग्रामीण उन्हें केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गये, जहां उनकी नाजुक स्थिति देख डॉक्टरों ने हजारीबाग रेफर कर दिया.
केरेडारी पुलिस दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है़ ग्रामीणों ने बताया कि सलगा निवासी महेश्वरी साव अपने पुत्रों संतोष कुमार व सिकेन्द्र कुमार के झगड़े से तंग आकर न्याय की गुहार के लिए केरेडारी थाना गये थे. पीछे से दोनों बेटे भी थाना पहुंच गये और पिता को भरोसा दिलाया कि वे झगड़ा नहीं करेंगे. इस आश्वासन के बाद महेश्वरी उन दोनों के साथ घर लौट गये. घर पहुंचते ही दोनों बेटों ने पिता को पीटा. इसके बाद उन्हें मृत समझकर जलाने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >