ग्रुप डांस व मिमिक्री की रही धूम

हजारीबाग : संत पॉल स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र बाइबल पाठ से हुई. इस मौके पर प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. अंकिता, अभय, आर्या, खुशी, पीयूष, साक्षी, सारा, श्वेता, अनुष्का, मंजूषा, […]

हजारीबाग : संत पॉल स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र बाइबल पाठ से हुई. इस मौके पर प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. अंकिता, अभय, आर्या, खुशी, पीयूष, साक्षी, सारा, श्वेता, अनुष्का, मंजूषा, खुशबू, सोनम, अरमान व आयुष ने एक्शन सांग, ग्रुप डांस व मिमिक्री प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. प्रधानाध्यापिका अनिमा सोरेन ने सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई दी.
वीटीआइ में लघु नाटक: हॉलीक्रॉस वीटीआइ में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की ओर से यीशु मसीह के जन्म एवं उनके जीवन संदेश पर आधारित लघु नाटक की प्रस्तुति की गयी.
प्राचार्य सिस्टर सलैट ने ईसा मसीह के संदेश को पढ़ कर सुनाया. उन्होंने बताया कि यीशु ने मानव जाति को प्रेम और शांति का संदेश दिया. इस मौके पर सिस्टर लीली, सिस्टर रीना, सिस्टर उषा, ग्लोरिया, सुनीता, कांता, पूनम, वसंती, अभिलाषा समेत अन्य विद्यार्थी व प्रशिक्षु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >