कपड़ा व्यवसायी के कर्मी से लूट

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनिया डैम के पास बुधवार को अपराधकर्मियों ने कपड़ा व्यवसायी के कर्मी से एक लाख अड़तीस हजार तैंतीस रुपये लूट लिये. न्यू नगर दीपाटोली रांची के रहने वाले भुक्तभोगी सीताराम सिंह ने इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें चार अज्ञात लोगो को आरोपी बनाया […]

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनिया डैम के पास बुधवार को अपराधकर्मियों ने कपड़ा व्यवसायी के कर्मी से एक लाख अड़तीस हजार तैंतीस रुपये लूट लिये. न्यू नगर दीपाटोली रांची के रहने वाले भुक्तभोगी सीताराम सिंह ने इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें चार अज्ञात लोगो को आरोपी बनाया गया है. श्री सिंह रांची के बाबूलाल प्रेम कुमार अपर बाजार रांची के प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं. वह मंगलवार को कुजू एवं हजारीबाग में तकादा पैसे लेने गये थे. वह विष्णुगढ़ के बनासो स्थित न्यू परिवार क्लोथ स्टोर से पैसे लेकर टेंपू नंबर जेए02एफ 8746 से विष्णुगढ़ के लिए चला था. सभी रुपये उसके बैग में था.
टेंपू जमुनिया डैम में जैसे ही रुका, टेंपू में सवार एक व्यक्ति ने उसका बैग छीन लिया. बनासो की ओर से एक मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन युवक आये. युवकों ने रुपये से भरे बैग और उस आदमी को बैठाया और बनासो की ओर चले गये. इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना प्रभारी तेजनारायण बेसरा ने बताया कि जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >