गुमला : अस्पताल में पैथोलोजिकल, एक्स-रे जांच नि:शुल्क

गुमला : सदर अस्पताल गुमला में गुरुवार से पैथोलोजिकल जांच, एक्स-रे जांच 31 दिसंबर तक नि:शुल्क होगी. यह जानकारी डीएस डॉ आरएन यादव ने दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के दिशा-निर्देश के आलोक में 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने […]

गुमला : सदर अस्पताल गुमला में गुरुवार से पैथोलोजिकल जांच, एक्स-रे जांच 31 दिसंबर तक नि:शुल्क होगी. यह जानकारी डीएस डॉ आरएन यादव ने दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के दिशा-निर्देश के आलोक में 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने के फलस्वरूप उपरोक्त जांचों को 31 दिसंबर तक नि:शुल्क करने का निर्देश है. पत्र प्राप्त होने के साथ गुरुवार से उपरोक्त सभी सुविधाओं को नि:शुल्क मुहैया कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >