एसडीओ ने गैस एजेंसी के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

बरही : मुख्यमंत्री जनसंवाद में आयी शिकायत के बाद चौपारण प्रखंड के देवसीका कुकिंग गैस एजेंसी के संचालक इंद्रदेव कुमार के विरुद्ध गैस वितरण में अनियमितता को लेकर मंगलवार को चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने दिया था. मालूम हो कि चौपारण निवासी […]

बरही : मुख्यमंत्री जनसंवाद में आयी शिकायत के बाद चौपारण प्रखंड के देवसीका कुकिंग गैस एजेंसी के संचालक इंद्रदेव कुमार के विरुद्ध गैस वितरण में अनियमितता को लेकर मंगलवार को चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने दिया था. मालूम हो कि चौपारण निवासी सिकंदर नवाज खान ने देवसीका गैस एजेंसी के विरुद्ध अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जन संवाद में शिकायत की थी.
तब मुख्यमंत्री जनसंवाद कोषांग ने बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद से जांच रिपोर्ट मांगी थी. एसडीओ ने जांच रिपोर्ट इसी साल फरवरी माह में मुख्यमंत्री जनसंवाद कोषांग को भेजा था. जांच में गैस एजेंसी के विरुद्ध अनियमितता के प्रमाण दिये गये थे. एसडीओ ने जांच रिपोर्ट गैस कुकिंग कंपनी को भी भेजी थी, परंतु चपी गैस कंपनी ने देवसीका गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की. शिकायतकर्ता मंलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम पहुंचा और जांच रिपोर्ट के आधार पर देवसीका गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद एसडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >