दारू : हजारीबाग-विष्णुगढ मार्ग स्थित दारू सेवाने नदी पुल पर हाइवा (जेएच-01एएल-2858) का गुल्ला टूट जाने से एनएच-100 मार्ग दो घंटे तक जाम रहा. घटना मंगलवार सुबह की है.
जाम लगने से आवागमन ठप हो गया. इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना पाकर दारू थाना प्रभारी शब्बीर अंसारी और टाटीझरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और गाड़ी को हटावाने की कोशिश की. इस दौरान छोटे वाहनों का आवागमन नदी के रास्ते से शुरू हुआ.
