केसीसी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

हजारीबाग. कृषि पदाधिकारियों की बैठक सूचना भवन सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट ने की. जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 दिसंबर तक किसानों से केसीसी फॉर्म भरवा लें. इस वर्ष जिले में 72 हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य है. सभी वीएलडब्ल्यू पंचायतवार […]

हजारीबाग. कृषि पदाधिकारियों की बैठक सूचना भवन सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट ने की. जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 दिसंबर तक किसानों से केसीसी फॉर्म भरवा लें. इस वर्ष जिले में 72 हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य है. सभी वीएलडब्ल्यू पंचायतवार किसानों का आंकड़ा बनाते हुए उन्हेें केसीसी से जोड़ने का कार्य करें.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी प्रखंड के बीडीओ को पत्र निर्गत करायें और जनसेवकों से प्राथमिकता के आधार पर कृषि संबंधित कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करें. प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बीसीआरएस योजना के तहत वीएलडब्ल्यू शत-प्रतिशत कार्य करें. इसके साथ ही जीपीएस रीडिंग के साथ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें. पैक्सों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी हो तो, अविलंब इसकी सूचना मुख्यालय को सूचित करें. कृषि रथ के साथ किसानों को योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध करायें. यह सभी काम करते हुए खरीफ फसल से संबंधित कार्यशाला भी आयोजित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >