विष्णुगढ़ : झारखंड मुक्ति मोरचा प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में काला बिल्ला लगा कर धरना दिया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने की, जबकि संचालन शंभुलाल यादव ने किया. बाद में सात माइल चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. प्रखंड सचिव ने कहा कि यह सरकार झारखंड विरोधी है. सीएनटी एक्ट व एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध होगा. सीएनटी एक्ट में संशोधन से झारखंडवासियों को कोई फायदा नहीं होगा.
प्रखड़ अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने कहा कि 26 नवंबर को बड़कागांव में आयोजित होनेवाली जनाक्रोश रैली में शामिल होने कार्यकर्ता काफी संख्या में बड़कागांव पहुंचेंगे. झामुमो के जिला उपाध्यक्ष टेको चंद महतो ने कहा कि सरकार गरीबों की नहीं, उद्योगपतियों की है.
इसके अलावा अन्य कई लोगों ने भी धरना को संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर त्रिवेणी प्रसाद, राजकिशोर महतो, बासुदेव महतो, अनंत लाल महतो, रामेश्वर राय, खुलेश्वर प्रसाद महतो, जगन्नाथ महतो, सोमर महतो, डेगलाल महतो, सुखदेव मंडल, लालजी महतो, महरू साव, महेंद्र यादव, होरिल महतो, लखन महतो, संकर महतो, भोला महतो, फारुख मल्लिक, बैजनाथ साव, अख्तर अंसारी, बिशुंधारी यादव, युसूफ अंसारी, महेंद्र राय, धनेश्वर प्रसाद उर्फ झूठी साव के अलावे काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
