ट्रेलर और ट्रक के बीच टक्कर, चालक की मौत

हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ़ पथ के मासीपीढ़ी के पास एक ट्रेलर (आरजे-19जीडी-2159) 14 चक्का ट्रक (यूपी-79टी-7677) में सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में ट्रेलर के चालक हरीओम तूरी की मौत हो गयी. वह यूपी के आगरा के अयनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत संथा गांव का रहनेवाला था. दोनों वाहनों के बीच दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप […]

हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ़ पथ के मासीपीढ़ी के पास एक ट्रेलर (आरजे-19जीडी-2159) 14 चक्का ट्रक (यूपी-79टी-7677) में सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में ट्रेलर के चालक हरीओम तूरी की मौत हो गयी. वह यूपी के आगरा के अयनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत संथा गांव का रहनेवाला था. दोनों वाहनों के बीच दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव भेज दिया गया. दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >