सात यूनिट में 12 नामांकन पत्र रद्द

चुनाव. पीजी समेत सभी कॉलेजों में स्क्रूटनी के बाद सूची जारी आज नाम वापसी का दिन हजारीबाग : विभावि में छात्र संघ चुनाव-2016 के नामांकन को लेकर स्क्रूटनी का काम मंगलवार को पीजी समेत सभी कॉलेजों में हुआ. स्क्रूटनी के बाद शाम को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी. 23 नवंबर को नाम वापसी […]

चुनाव. पीजी समेत सभी कॉलेजों में स्क्रूटनी के बाद सूची जारी
आज नाम वापसी का दिन
हजारीबाग : विभावि में छात्र संघ चुनाव-2016 के नामांकन को लेकर स्क्रूटनी का काम मंगलवार को पीजी समेत सभी कॉलेजों में हुआ. स्क्रूटनी के बाद शाम को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी. 23 नवंबर को नाम वापसी की तिथि है. इसी दिन शाम से उम्मीदवार चुनाव प्रचार-प्रसार में लग जायेंगे.
इंजीनियरिंग कॉलेज: छात्र संघ चुनाव में तीन पदों पर एक-एक उम्मीदवार हैं. अध्यक्ष पद पर सूरज कुमार रवानी, उपाध्यक्ष पद पर अरण्या कुमारी, संयुक्त सचिव पद पर अमन कुमार का नामाकंन परचा सही पाया गया. सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार विकास कुमार एवं मंजुला का नामाकंन सही पाया गया है. पीजी विभाग: विभावि परिसर में 22 पीजी विभागों को मिलाकर एक यूनिट बनाया गया है. इसमें छात्र संघ चुनाव के तहत 21 नवंबर को 16 नामांकन हुआ था. जांच में कोई भी नामांकन पत्र रद्द नहीं हुआ. अध्यक्ष पद के लिये सात नाम हैं. इसमें कुनाल कुमार केशरी, सौरभ कुमार शर्मा, विवेक तिवारी, रौशन पाठक, विवेक कुमार सिंह, सुमित कुमार गुप्ता एवं अभिषेक तिवारी शामिल हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार गोपाल कुमार, ज्योति श्रीवास्तव व नाजिस अख्तर हैं. सचिव पद के लिए शिल्पी कुमारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, शिवानी यादव हैं.
संयुक्त सचिव पद से कुंदन कुमार वर्मा, सोनू कुमार दूबे व उदय कुमार मेहता शामिल हैं. लॉ कालेज: लॉ कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में कुल नौ नामांकन पत्र भरे गये थे. जांच में एक नामांकन पत्र को रद्द किया गया है. वैद्य सूची में अध्यक्ष पद के लिए प्रगति शर्मा, कुंदन कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार शामिल हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार, सचिव पद के लिए कमला कुमारी मिंज, संदीप पांडेय, राकेश प्रसाद शामिल हैं. संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं. उपाध्यक्ष पद से लेखराज कुमार गुप्ता का नामांकन उम्र ज्यादा होने के कारण रद्द कर दिया गया.
संत कोलंबा कॉलेज: छात्र संघ चुनाव के नामाकंन पत्र की जांच में 22 नामाकंन पत्र सही पाये गये. तीन नामाकंन पत्र रद्दे किये गये. वैध सूची के अध्यक्ष पद पर संजय टुडू, राजीव रंजन, अनीकांत सिंह, विकास कुमार मेहता, आर्दश कुमार, नीतीश कुमार, शिवम कुमार तिवारी का नाम शामिल हैं.
उपाध्यक्ष पद पर समता बाला, सतयंजय कुमार, राहुल कुमार, अजय कुमार, मगदली कोंक, जूलिया निलिमा बारला शामिल हैं. सचिव पद पर मुकेश मोहन, अंकित अविनाश कुजूर, आलोक रंजन, अंबुजा राज लक्ष्मी शामिल हैं. संयुक्त सचिव पद पर नेहा तिग्गा, विक्रम निशाद, उज्जवल कुमार पांडेय, संदीप कुजूर एवं उज्जवल कुमार के नाम शामिल हैं.
आनंदा कॉलेज: छात्र संघ चुनाव में 21 नवबंर को कुल 18 नामाकंन पत्र भरा गया. जांच में कोई भी नामाकंन पत्र रद्द नहीं हुआ. वैध सूची में अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार, मृणाल कुमार, राजेश कुमार, विक्की कुमार धान के नाम शामिल हैं. उपाध्यक्ष के लिए शैलेश कुमार, सोनम बाखला, शत्रुंजय पाठक, दीपक कुमार, निशांत कुमार पाठक के नाम शामिल हैं. सचिव पद के लिए अभिजीत सिंह, सौरभ कुमार, हंसराज, प्रीति कुमारी शामिल हैं.
संयुक्त सचिव पद पर अनिमा एक्का, संदीप राणा, उपेंद्र शर्मा, गौतम कुमार, अनिल कुमार का नाम शामिल है. मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स: छात्र संघ चुनाव में 21 नवंबर को चार पदों के लिए 17 नामांकन पत्र भरा गया था. जांच में सभी नामांकन पत्र को वैध पाया गया है. वैद्य सूची के अध्यक्ष पद में अरविंद यादव, देव विकास कुमार, राहुल कुमार, शुभम कुमार तिवारी, उमेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद में गंगाधर कुमार साव, जीतेंद्र कुमार, लक्की कुमार सिंह, विकास कुमार, सचिव पद में अनुज कुमार, कैलाश कुमार, राजू राणा, रमेश कुमार, रवि कुमार दांगी एवं संयुक्त सचिव पद में अभिमन्यु कुमार, बाबूलाल प्रसाद एवं संगम कुमार के नाम शामिल हैं.
केबी महिला कॉलेज: छात्र संघ चुनाव में 21 नवंबर को चार पदों के लिए 22 छात्राओं ने नामांकन पत्र भरा था, जिसमें जांच के दौरान 11 नामांकन पत्र सही पाया गया एवं 11 नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है.
वैद्य नामांकन पत्र के अध्यक्ष पद पर पल्लवी कुमारी, पूजा कुमारी, शालिनी कुमारी, कौशल्या कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर मीना कुमारी, राजप्रिया, सचिव पद पर पम्मी, सृष्टि रानी, संयुक्त सचिव पद पर राजनंदनी कुमारी, श्वेता खलको एवं नेहा भारती के नाम शामिल हैं. जिनका नामांकन रद्द हुआ, उनमें रफअत फातमा, रूक्साना खातून, नेहा जायसवाल, रिया मेहता, काजल कुमारी, हीना परवीन, अंजलि कुमारी, मनीषा कुमारी, सोनाली कुमारी सिंह, एमन परवीन व सीमा रानी बांडो के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >