विश्वकर्मा समाज को मजबूत करने की जरूरत

हजारीबाग. सदर प्रखंड के ग्राम डुमर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की गठित नयी जिला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. विश्वकर्मा समिति डुमर की ओर से अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राणा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष त्रिवेणी राणा,महासचिव महावीर राणा, कोषाध्यक्ष उमेश राणा, उमेशलाल राणा एवं विनय कुमार को फूलमाला से सम्मानित किया गया. धीरेंद्र राणा […]

हजारीबाग. सदर प्रखंड के ग्राम डुमर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की गठित नयी जिला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. विश्वकर्मा समिति डुमर की ओर से अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राणा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष त्रिवेणी राणा,महासचिव महावीर राणा, कोषाध्यक्ष उमेश राणा, उमेशलाल राणा एवं विनय कुमार को फूलमाला से सम्मानित किया गया.
धीरेंद्र राणा ने कहा कि आज विश्वकर्मा समाज को जिला स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है. समाज को विकास की नयी धारा से जोड़ना है. इसके लिए गांव एवं शहर में रह रहे सभी विश्वकर्मा बंधुओं को मिल कर कदम बढ़ाना होगा. त्रिवेणी राणा ने कहा कि हम काफी पिछड़े हैं, लेकिन हम धीरे-धीरे ही सही, जाग रहे हैं. महावीर राणा ने कहा कि समय के साथ विश्वकर्मा समाज में वैचारिक बदलाव लाना जरूरी है.हम कार्य योजना बना कर आगे बढ़ेंगे.
सभी को साथ लेकर चलेंगे. कार्यक्रम का आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर किया गया था.मौके पर डुमर विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष कौलेश्वर राणा,सचिव बृजलाल राणा, मनोज राणा, शिक्षक दीपक राणा, दीपक शर्मा, भुवनेश्वर राणा, प्रमेश्वर राणा, रमेश राणा समेत विश्वकर्मा समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >