चरही : पूर्व विधायक सह सीपीएम नेता रमणिका गुप्ता रविवार को चरही पहुंची. उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि सीएनटी एक्ट में जो संसोधन हो रहा है. इससे विस्थापन और क्राइम को बढ़ावा मिलेगा. सरकार को किसानों की जमीन छीनना आसान हो गया है. इसमें लोगों को आरपार की लड़ाई लड़नी होगी. वर्तमान में केंद्र में श्रम कानून भी शिथिल करने की साजिश हो रही है.
इससे मजदूरों के अधिकरों का हनन होगा. इन वैश्विक समस्याओं जैसे महंगाई, विस्थापन पलायन से ध्यान हटाने के लिए सरकार की ओर से अंधविश्वास मोमेंट चलाया जा रहा है. इसको हमें पहचानने की जरूरत है. उन्होंने मांडू के दिवंगत पत्रकार विजय शर्मा के चरही स्थित आवास में जाकर उनके परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी.
यूको बैंक का उदघाटन
इचाक. डुमरौन चौक में सोमवार को यूको बैंक की शाखा का उदघाटन डीडीसी राजेश कुमार पाठक ने किया. उन्होंने कहा कि बैंक खाताधारियों को हर सुविधा मुहैया करायेगी. साथ ही बैंकों से मिलनेवाली हर तरह का लाभ ले सकेंगे.
सर्किल प्रमुख अनिल कुमार ने कहा कि लोगों की मांग पर प्रबंधन ने डुमरौन चौक पर यूको बैंक की शाखा खोली. अंचल प्रबंधक आरबी सहाय ने बैंक से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी. इस अवसर पर 110 ग्राहकों का खाता खोला गया. मौके पर शाखा प्रबंधक गौतम कुमार, प्रवील मेहता, मनोज मेहता, प्रेम मेहता, तेजनी देवी, गोविंद मेहता, अखिलेश्वर पांडेय, महेश मेहता, रामकिशोर मेहता, रामस्वरूप मेहता, सुखदेव मेहता, कुलदीप मेहता, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
