हजारीबाग : प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय समक्ष शुक्रवार तीसरे दिन भी जारी रहा. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने धरनास्थल पहुंचकर शिक्षकों का सर्मथन किया है. विधायक ने कहा कि डीसी से मिल कर शिक्षकों के सभी मांगों पर उन्होंने चर्चा की है.
डीसी ने समस्या को जल्द से जल्द निबटाने का आश्वासन दिया है. विधायक ने डीएसइ की उदासीनता पर नाराजगी जतायी. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतिकुतमा कर रहे हैं. शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों से शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. दूर-दराज से महिला शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया. धरना में सुनील सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, युसूफ अंसारी, ललित तिवारी, दिलीप यादव, ऐनुल अंसारी, मुंशी साहू, बिनोद सिंह, लक्ष्मी कुमारी, नीता कुमारी, आरती बाखला महेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
