विश्वकर्मा पूजा आज, तैयारी पूरी

हजारीबाग. भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूजा 17 सितंबर को है. मंदिरों एवं कल करखानों में भगवान विश्वकर्मा पूजा-अर्चना की जायेगी. कालीबाड़ी रोड मीठा तालाब के पास स्थित विश्वकर्मा मंदिर, भवानी प्लाजा मालवीय मार्ग, डेमोटांड़, मोरांगी, नगवां, चुरचू, विद्युत विभाग, दोनों बस […]

हजारीबाग. भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूजा 17 सितंबर को है. मंदिरों एवं कल करखानों में भगवान विश्वकर्मा पूजा-अर्चना की जायेगी.
कालीबाड़ी रोड मीठा तालाब के पास स्थित विश्वकर्मा मंदिर, भवानी प्लाजा मालवीय मार्ग, डेमोटांड़, मोरांगी, नगवां, चुरचू, विद्युत विभाग, दोनों बस स्टैंड समेत अन्य क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी.इधर, सदर प्रखंड के ग्राम डुमर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी. पूजा विश्वकर्मा मंदिर में होगी. इसमें विश्वकर्मा समाज समेत पूरे गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया है. सचिव वृजलाल राणा, अध्यक्ष कौलेश्वर राणा, भुवनेश्वर राणा, सोबरन राणा, दीपक शर्मा, देवेंद्र शर्मा, गनौरी बढ़ई समेत समिति के लोग पूजा को सफल बनाने में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >