अभियंता दिवस मनाया गया
हजारीबाग जिला डिप्लोमा अभियंता समन्वय समिति ने कार्यक्रम का आयेजन किया
हजारीबाग : हजारीबाग जिला डिप्लोमा अभियंता समन्वय समिति की ओर से गुरुवार को बिशप हाउस में अभियंता दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता रामचंद्र राम ने की, जबकि संचालन दयाशंकर प्रसाद ने किया. सेवानिवृत्त इंजीनियर शंभु प्रसाद एवं शिवाजी प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान भारत रत्न इंजीनियर विश्वेश्वरैया को याद किया गया.
वहीं उनके बताये मार्ग पर चलने की शपथ ली गयी. मौके पर जलवायु परिर्वतन कारण प्रभाव एवं समाधान विषय पर परिचर्चा हुई. इसमें वकील प्रसाद, महेश प्रसाद, रंजीत कुमार, विजेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित जिले भर के दर्जनों इंजीनियरों ने अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम में को सफल बनाने में जेइ हेमंत सोरेन का सहयोग रहा.
