डीएसइ कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू

हजारीबाग. बकाये वेतन की मांग को लेकर नवनियुक्त शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार से शुरू हुआ. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा ने की. संघ के नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का पदस्थापन हुए नौ माह बीत गये हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. इससे शिक्षकों […]

हजारीबाग. बकाये वेतन की मांग को लेकर नवनियुक्त शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार से शुरू हुआ. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा ने की. संघ के नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का पदस्थापन हुए नौ माह बीत गये हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है. इससे शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है.
ज्ञात हो कि 16 अगस्त को शिक्षकों ने डीएसइ कार्यालय में तालाबंदी की थी. उस वक्त उन्हें आश्वस्त किया गया था कि तीन दिन के अंदर उनका वेतन भुगतान कर दिया जायेगा, लेकिन अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया.
इसके अलावा वर्ष -2015 में नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति तिथि का भुगतान करने, अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने, उर्दू शिक्षकों को अविलंब वेतन भुगतान करने की मांग भी की गयी. धरना में सतपाल कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, रणधीर कुमार, राजीव झा, विष्णु प्रभाकर, शिवशंकर यादव व वसंत कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >