श्रद्धालुओं ने करम डाली को किया विसर्जित

हजारीबाग : सदर प्रखंड के सभी गांवो में करमा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. करमा पर्व संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने स्थानीय जलाशयों में करमा की डाली को विसर्जित किया. इससे पहले रविवार को दिन भर पर्व को लेकर धूम रही. लोग ढोल-मांदर और डीजे के साउंड पर थिरकते रहे. वहीं महिलाओं व कन्याओं […]

हजारीबाग : सदर प्रखंड के सभी गांवो में करमा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. करमा पर्व संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने स्थानीय जलाशयों में करमा की डाली को विसर्जित किया. इससे पहले रविवार को दिन भर पर्व को लेकर धूम रही. लोग ढोल-मांदर और डीजे के साउंड पर थिरकते रहे.

वहीं महिलाओं व कन्याओं ने पूजा-अर्चना की. कई टोलों में झकझोर झूमर का आयोजन किया गया. हुरहुरू पतरातू स्थित आदिवासी मुहल्ला में झकझोर झूमर का आयोजन हुआ. यहां युवक-युवतियां रात भर मांदर की थाप पर झूमते रहे. छोटानागपुरी गीतों से माहौल खुशी में तब्दील था. वहीं बोचो गांव में युवक युवतियां डीजे के साउंड पर थिरके. हत्यारी मुहल्ला के तीनों टोलों में नृत्य का आयोजन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >