बड़कागांव : बड़कागांव के ग्राम होरम स्थित कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. अध्यक्षता वार्डेन संघमित्र कुमारी व संचालन महादेव कुमार महतो, पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला ने की. कार्यक्रम में छात्रओं ने गीत-संगीत, नृत्य व कराटे प्रदर्शन किया. स्थापना दिवस के मौके पर कस्तूरबा के छात्रओं ने कराटे का प्रदर्शन किया़
यह कार्यक्रम डाड़ी बलसारा इंटरनेशनल आशिहारा कराटे काइकन द्वारा आयोजित की गयी. कराटेकारों द्वारा डेमेट्रेशन दिया गया़ इसमें हजारीबाग के साइको सिहान, समीर बग्गा (ब्लैकबेल्ट छठा डाउन), ब्राच चीफ इंडिया सिहान प्रवीन कुमार, सेंसई सुरेन्द्र राम, रोशन राज द्वारा कुन्ते काता सेल्फ डिफेन्स किया गया. जबकि स्लो फाइट में नीलम कुमारी, ग्रुप फाइट में अभिषेक कुमार, मवासी ओसिरो मवासी से मटका फोड़ा, सिहान समीर बग्गा पंच से बीयर बोतल तोडा़
लड़कियों को आत्मनिर्भर, आत्मरक्षा के लिए लड़कों या दुश्मनों से कैसे मुकाबला किया जाता है. इसका प्रदर्शन नीलम कुमारी, सोनिया, सुषमा, झिलमिल कुमारी, सोनी, आरती ने किया. इसके अलावा चंचला कुमारी ने टाइल्स ब्रेक, ममता कुमारी ने सर से टाइल्स ब्रेक किया. इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
