चतरा : भारत का मशहूर जादूगर मदन मोहन का शो शुक्रवार को चतरा में शुरू हुआ. नगर भवन में शुक्रवार को पहला शो दिखाया गया. जादूगर मदन मोहन ने प्रेसवार्ता में बताया कि जादू विज्ञान व योगा पर आधारित कला है. जादू दिखाने का 10 वर्षों का अनुभव है. अबतक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, काठमांडु, मसकट आदि जगहों में 40 हजार कार्यक्रम कर चुके हैं.
उन्होंने बताया कि चतरा में पलक झपके कार गायब, चलती पंखा से इंसान को आरपार, आरा मशीन से लड़ाका को दो टुकड़ों में करना, जापान के भूत व भूतों का डांस, सुंदरी बन गयी खूंखार जानवर समेत कई आइटम दिखाया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन तीन शो दिखाया जायेगा. दिन में 12 बजे, दोपहर तीन बजे व शाम छह बजे से कार्यक्रम निर्धारित है. 35 महिला-पुरुष कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. मौके पर प्रबंधक प्रेम कुमार भी उपस्थित थे.
