कई गांव टापू में तब्दील

इचाक : पिछले दो दिनो से इचाक समेत आसपास के इलाके में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. नदी-नाले, खेत-खलिहान पानी से लबालब भर गये हैं. भारी बारिश के कारम दुकानें बंद हो चुकी है, वहीं बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थिति यह है कि विद्यार्थियों को भी विद्यालय जाने में […]

इचाक : पिछले दो दिनो से इचाक समेत आसपास के इलाके में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. नदी-नाले, खेत-खलिहान पानी से लबालब भर गये हैं.
भारी बारिश के कारम दुकानें बंद हो चुकी है, वहीं बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थिति यह है कि विद्यार्थियों को भी विद्यालय जाने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं दैनिक मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे हैं.
सबसे अधिक समस्या इचाक मोड़, बरकट्ठा रोड के किनारे रहनेवाले हदारी, चपरख, इचाक, कुरहा, जलौंध, चंदा, करियातपुर, मोकतमा, फुरूका, देवकुली, लुंदरू गांव के लोगों को हो रही है. सड़क के अपेक्षाकृत ऊंचा हो जाने एवं नाली नहीं बनने के कारण बरसात का पानी सीधे घरों में घुस रहा है. कई घरों के लोग रात-रात भर जागकर घरों से पानी निकालने में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >