सेवाने पुल को अमान्य घोषित करें

हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के अमनारी पंचायत स्थित डंडई ग्राम के सेवाने नदी पर वर्ष 2010-11 में बने पुल के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि उक्त पुल की एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गयी है. बाकी पीलर भी टूट सकते हैं. […]

हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के अमनारी पंचायत स्थित डंडई ग्राम के सेवाने नदी पर वर्ष 2010-11 में बने पुल के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि उक्त पुल की एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गयी है.
बाकी पीलर भी टूट सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह पुल सदर प्रखंड से इचाक प्रखंड को जोड़ता है. पुल का रास्ता काफी व्यस्त है. पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों का आवगमन प्रभावित होगा, वहीं जानमाल का भी नुकसान हो सकता है. श्री जायसवाल ने डीसी से अबिलंब उक्त पुल को अमान्य घोषित कर उचित जांच-पड़ताल करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >