विष्णुगढ़. स्व गणना को लेकर प्रखंड सभागार में सोमवार को बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश कुमार ने की. बैठक में फील्ड पर्यवेक्षक बबलू राणा ने स्व गणना को लेकर विस्तार से जानकारी दी. बताया कि झारखंड में एक मई से जनगणना 2027 के लिए स्व गणना की सुविधा शुरू की गयी है. जिसमें घर बैठे नागरिक अपना ऑनलाइन डाटा भर सकते हैं. यह प्रक्रिया प्रथम चरण में 16 मई से 15 जून 2026 तक चलेगी. यह एक डिजिटल प्रक्रिया है. जिसमें प्रत्येक नागरिक आधिकारिक पोर्टल सीइ डॉट सीइएनएसयूएस डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से घर बैठे अपने और परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं. बैठक में बीएलओ, मुखिया सहित अन्य लोगों को मोबाइल में प्रशिक्षित किया गया. बीडीओ ने लोगों से आग्रह किया कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता निभायें. मौके पर प्रमुख जैबुन निशा, प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी, मुखिया निर्मल कुमार, मुखिया रामचंद्र यादव, छोटी शर्मा, राजेंद्र मंडल, मुखिया उत्तम महतो, अजय मंडल, सहित काफी संस्था में लोग उपस्थित थे.
स्व गणना के लिए किया गया जागरूक
बीडीओ ने राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की
