कटकमसांडी : पुलिस-पब्लिक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कटकमसांडी स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया. फाइनल में पुलिस टीम कटकमसांडी ने डुकरा को 6-2 से हराया. विजेता व उपविजेता टीम को विधायक मनीष जायसवाल, एसपी भीमसेन टुटी, एएसपी कुलदीप कुमार, प्रमुख कुमारी श्रृति पांडेय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से पब्लिक और पुलिस के रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं.
पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. जनता अपनी शिकायत पुलिस प्रशासन के समक्ष रखें, उन्हें निराश नहीं होने पड़ेगा. एसपी भीमसेन टुटी ने कहा कि पुलिस से संबंधित कोई भी शिकायत थाने में ग्रामीण दे सकते हैं. कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण उनसे सीधे तौर पर शिकायत कर सकते हैं. जनता की सेवा को लेकर हम तत्पर हैं.
प्रतियोगिता में 38 टीमों ने हिस्सा लिया था. मौके पर प्रमुख कुमारी श्रृति पांडेय, डीएसपी दिनेश कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, 20 सूत्री अध्यक्ष सह मुखिया रामकुमार मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन कुमार मेहता, थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, मुखिया दिलीप कुमार रविदास, कुलदीप सिंह भोक्ता, मुखिया सुंदर मुंडा, भरत सिंह, अजीत कुमार दास, पप्पू पांडेय, एएसआइ दिलीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
चेडरा में कमल क्लब गठित
विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा में कमल कल्ब का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया अशोक कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन पंचायत सेवक मिथिलेश कुमार सिन्हा ने किया. जिसमें 21 सदस्यों का चयन किया गया. अध्यक्ष विक्रम कुमार, सचिव गोपाल कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार वर्णवाल चुने गये.
