विपक्षी दलों ने की सभा. बड़कागांव में बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर साधा िनशाना, कहा
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना के सामने गुरुवार को डाक बंगला में विपक्षी दलों ने सभा की. इसकी अध्यक्षता लखिंद्र ठाकुर ने की. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रघुवर दास सरकार भू रैयतों के खिलाफ काम कर रही है. इसका विरोध होगा. सरकार ने योगेंद्र साव को जिला बदर किया, बाकी विपक्ष को राज्य बदर करने की तैयारी चल रही है. झारखंड सरकार व प्रशासन हमें कहां-कहां खोजती, इसलिए हमलोग खुद गिरफ्तारी देने चले आये.
ग्रामीणों के दर्द जानने के एवज में हमलोगों पर मामला दर्ज किया गया है. श्री मरांडी ने कहा: जब 2013 अधिनियम को लागू करने की मांग की जाती है, तो मुकदमा दर्ज कर दी जाती है. झारखंड में विपक्ष को संघर्ष करना चाहिए, लेकिन यहां तो सरकार ही संघर्ष कर रही है.
