विभावि के पीजी व अंगीभूत कॉलेजों में है एंटी रैगिंग सेल

हजारीबाग : विभावि के सभी पीजी विभागों एवं अंगीभूत कॉलेजों में एंटी रैगिंग सेल है. यूजीसी की दिशा-निर्देश पर विभावि की ओर से एंटी रैगिंग सेल बनवाया गया था. विभावि के अंतर्गत सात जिलों के 19 अंगीभूत कॉलेज, 19 पीजी विभाग, इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज, एमसीए, एमबीए, एमएड, सीएनडी समेत अन्य प्रोफेशनल पाठयक्रम की पढ़ाई […]

हजारीबाग : विभावि के सभी पीजी विभागों एवं अंगीभूत कॉलेजों में एंटी रैगिंग सेल है. यूजीसी की दिशा-निर्देश पर विभावि की ओर से एंटी रैगिंग सेल बनवाया गया था. विभावि के अंतर्गत सात जिलों के 19 अंगीभूत कॉलेज, 19 पीजी विभाग, इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज, एमसीए, एमबीए, एमएड, सीएनडी समेत अन्य प्रोफेशनल पाठयक्रम की पढ़ाई होती है़ इन सभी जगहों पर एंटी रैगिंग सेल है.
नहीं है टॉल फ्री नंबर: विभावि के अंतर्गत आनेवाले पीजी विभाग एवं अंगीभूत कॉलेजों में एंटी रैंगिंग सेल तो है, लेकिन किसी सेल ने टॉल फ्री नंबर जारी नहीं किया है़ सभी जगहों पर लगभग चार वर्ष पूर्व ही सेल का गठन हुआ है. इस बाबत विभावि कुगसचिव डॉ एसके सिन्हा ने बताया कि रैगिंग के मामले की शिकायत कॉलेज में प्राचार्य के पास व विभाग में विभागाध्यक्ष के पास होती है़ ऐसे विद्यार्थी सीधे तौर पर विभावि डीएसडब्लू को भी शिकायत करते है़ं शिकायत के बाद कार्रवाई होती है़
उत्तर प्रदेश 5922
महाराष्ट्र 4714
कर्नाटक 3416
राजस्थान 2786
आंध्र प्रदेश 2591
तमिलनाडु 2531
तेलंगाना 2328
मध्य प्रदेश 2218
गुजरात 2055
केरल 1240
हरियाणा 1109
पंजाब 1079
ओड़िशा 1075
पश्चिम बंगाल 1022
बिहार 716
छत्तीसगढ़ 692
असम 535
उत्तराखंड 409
जम्मू-कश्मीर 318
हिमाचल प्रदेश 299
झारखंड 294
हॉस्टल में आया था मामला
विभावि में रैंगिंग नहीं के बराबर होता है. हालांकि विभावि इंजीनियरिंग कॉलेज में हाल में रैंगिग का मामला आया था. विभावि कैंपस के बाहर प्राइवेट हॉस्टल में कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट की गयी थी. इस मामले में भुक्तभोगी छात्र ने रैंगिंग का मामला थाना में दर्ज करवाया था.
बाद में विभावि इंजीनियरिंग कॉलेज के सेल ने मामले की जांच की. इस मामले में दोषी विद्यार्थियो पर कार्रवाई भी हुई. इस घटना को लेकर विद्यार्थियों दहशत था. घटना को पुलिस प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया था. पुलिस ने इस मामले में कई युवकों से पूछताछ भी की थी.
यूजीसी का रैगिंग अपराध विनियम
कॉलेजों में छात्रों को गोरा-काला कह कर चिढ़ाना भी अब रैगिंग के दायरे में
रैगिंग रोकने के लिए नामांकन के समय शपथ पत्र भरेंगे छात्र व अभिभावक
प्रोस्पेक्टस में एंटी रैगिंग लॉ व दंड का उल्लेख करना होगा.
पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये फाइन व प्राथमिकी भी दर्ज होगी.
संस्थान के अनुदान पर रोक व मान्यता भी हो सकती है रद्द
फ्रेशर्स के लिए विभागवार स्वागत समारोह आयोिजत करना अनिवार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >