मरांडी, सुबोधकांत, निर्मला देवी व गौतम सागर देंगे गिरफ्तारी

विपक्षी दलों के कई नेता आज पहुंचेंगे बड़कागांव बड़कागांव : चिरुडीह खनन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर सभा करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक निर्मला देवी व राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा चार अगस्त को बड़कागांव थाना में गिरफ्तारी देंगे. इनके साथ […]

विपक्षी दलों के कई नेता आज पहुंचेंगे बड़कागांव
बड़कागांव : चिरुडीह खनन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर सभा करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक निर्मला देवी व राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा चार अगस्त को बड़कागांव थाना में गिरफ्तारी देंगे.
इनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी गिरफ्तारी देने के लिए वहां मौजूद रहेंगे.इसके अलावा विपक्षी दलों के कई नेता भी बड़कागांव पहुंचेंगे. ज्ञात हो कि पंकरी बरवाडीह कोल माइंस के चिरुडीह खनन क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर सभा एवं धमकी देने के आरोप में नेताओं को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
उक्त मामला एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक एमपी प्रसाद के ब्यान पर दर्ज हुआ है. इसमें कांड संख्या 178-16, धारा 143, 109, 186, 447, 34 भादवि व कोल माइंस रेगुलेशन अधिनियम 1957 के धारा 57(3) एवं माई एक्ट 1952 की धारा 46(8) के तहत सभी को आरोपी बनाया गया है.
उक्त चारों नेताओं को नामजद एवं 400-500 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. इधर, एसपी भीमसेन टुटी ने कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है. फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >