झुमरा में नक्सलियों को नहीं दें मौका

हजारीबाग : सीआरपीएफ के डीआइजी चंद्रभूषण बुधवार को 22बटालियन हजारीबाग कैंप पहुंचे. उन्होंने यहां नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने से संबंधित दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि समय-समय पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाने की जरूरत है. कहा: झुमरा पहाड़ पर विशेष अभियान चलाकर भाकपा माओवादियों को कैंप लगाने […]

हजारीबाग : सीआरपीएफ के डीआइजी चंद्रभूषण बुधवार को 22बटालियन हजारीबाग कैंप पहुंचे. उन्होंने यहां नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने से संबंधित दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि समय-समय पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाने की जरूरत है.
कहा: झुमरा पहाड़ पर विशेष अभियान चलाकर भाकपा माओवादियों को कैंप लगाने का मौका नहीं दें. इसके बाद डीआइजी ने जवानों के निवास स्थान आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने 22बटालियन में उपलब्ध जासूसी स्वानों के प्रशिक्षण की भी जांच की. इस दौरान कंमाडेट विष्णु गौतम ने चतरा ,हजारीबाग एवं कोडरमा के 22बटालियन द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी डीआजी को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >