हजारीबाग : मटवारी कृष्णापुरी स्थित लॉज में इंटर के छात्र का शव फांसी से लटका मिला. छात्र शिवम कुमार (पिता-धीरेंद्र सिंह) नवादा का रहनेवाला था. मृतक की हथेली पर सुसाइट नोट लिखा था. कोर्रा टीओपी प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है.
बताया जाता है कि छात्र कृष्णापुरी लॉज में रह कर पढ़ाई करता था. लॉज के छात्रों ने घटना की सूचना कोर्रा टीओपी को दी. टीओपी प्रभारी ने घटनास्थल से शव को कब्जे में ले लिया. वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बाद में परिजनों को सौंप दिया.
