रामनवमी संरक्षण समिति का अभियान

हजारीबाग : हजारीबाग में रामनवमी पर्व की गरिमा एवं सौहार्द्र को बरकरार रखने के लिये श्री रामनवमी संरक्षण समिति के अखाड़ाधारियों व पूर्व अध्यक्षों की ओर से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत उन्हें समिति का प्राथमिक सदस्य बनाया जाना है. श्री राम जानकी मठ के महंत विजयानंद दास ने कहा कि 16 […]

हजारीबाग : हजारीबाग में रामनवमी पर्व की गरिमा एवं सौहार्द्र को बरकरार रखने के लिये श्री रामनवमी संरक्षण समिति के अखाड़ाधारियों व पूर्व अध्यक्षों की ओर से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
इसके तहत उन्हें समिति का प्राथमिक सदस्य बनाया जाना है. श्री राम जानकी मठ के महंत विजयानंद दास ने कहा कि 16 अगस्त को श्रावण माह के मौके पर रूद्राभिषेक एवं भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने रामनवमी से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं शहरवासियों की सहभागी होने का आह्वान किया है. संपर्क प्रमुख सुधीर सिन्हा, राजकुमार यादव, विजय वर्मा, जयराम साव, कृष्णा कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी रूद्रराज, संजीव भागवत कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >