सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मांडू : थाना क्षेत्र अंर्तगत पशु चिकित्सालय के निकट एनएच 33 पर मालवाहक पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार मो इरशाद पिता मो कलाम पेलावल हजारीबाग के युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बताया जाता है कि मो इरशाद बाइक की चोरी कर भाग रहा था़ घटना के बाद मांडू पुलिस […]

मांडू : थाना क्षेत्र अंर्तगत पशु चिकित्सालय के निकट एनएच 33 पर मालवाहक पिकअप वैन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार मो इरशाद पिता मो कलाम पेलावल हजारीबाग के युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बताया जाता है कि मो इरशाद बाइक की चोरी कर भाग रहा था़
घटना के बाद मांडू पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में कर थाना ले आयी. जानकारी के अनुसार मालवाहक पिकअप वैन संख्या जेएच02एसी/6009 सोमवार के करीब बारह बजे रामगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रही थी इसी बीच पशु चिकित्सालय के निकट तीखे मोड़ के समीप इसके विपरीत दिशा से आ रही बाइक संख्या जेएच02एफ/5195 से सीधी टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मांडू पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में कर थाना ले आयी.
डंपर-कार की टक्कर में दो न्यायाधीश घायल
कुजू़ ओपी क्षेत्र के लोहागेट डायवर्सन के समीप सेंट्रो कार व डंपर की टक्कर में हजारीबाग जिला सत्र न्यायाधीश बीके तिवारी व अमितेश लाल घायल हो गये. उनका स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज कराये जाने के बाद निजी वाहन से हजारीबाग भेज दिया गया.
दोनों न्यायाधीश सेंट्रो कार संख्या जेएच05डब्लू-7076 पर सवार होकर रांची से हजारीबाग जा रहे थे. इसी बीच लोहागेट डायवर्सन के समीप विपरित दिशा से आ रहे डंपर संख्या जेएच02एफ-8551 से टक्कर हो गयी इसमें वे दोनों घायल हो गये.
मारपीट मामले में तीन घायल
बरही. मारपीट के दो मामले में रूपन यादव व उसकी पत्नी मुनिया देवी ग्राम बुडीडीह तथा ग्राम कोनरा के मो इस्राइल पिता मो इस्माइल घायल हो गया. बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
महिला ने जहर खाया
बरकट्ठा. प्रखंड के पेंसरा गांव में रविवार की सुबह एक महिला जहर खाने से स्थिति गंभीर है. ग्राम पेंसरा निवासी गुडिया देवी 23 वर्ष (पति छोटी रविदास) ने आपसी विवाद को लेकर जहर खा लिया़ जिसे बरकट्ठा अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >