नाबालिग को भगानेवाला न्यायिक हिरासत में

हजारीबाग : नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में युवक शिशुपाल राणा (पिता-दिलेश्वर राणा) को मुफस्सिल पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह सरौनी खुर्द का रहनेवाला है. मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने मुफस्सिल थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. आरोपी युवक ने बताया […]

हजारीबाग : नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में युवक शिशुपाल राणा (पिता-दिलेश्वर राणा) को मुफस्सिल पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह सरौनी खुर्द का रहनेवाला है. मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने मुफस्सिल थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. आरोपी युवक ने बताया कि दोनों के बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
आरोपी नाबालिग को चेन्नई ले गया. जब परिजनों ने फोन कर उसे बताया कि थाना में उस पर मामला दर्ज हो गया है, तब नाबालिग लड़की व युवक मुफस्सिल थाना पहुंचे. नाबालिग का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. 29 जुलाई को मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >