लोगों से की शांति बनाये रखने की अपील

राजनैितक दलों के नेता पहुंचे घटना स्थल हजारीबाग : थाना गली में लगभग 12 दुकानों में आग लगाने की घटना को राजनीतिक दलों ने गंभीरता से लिया है. सभी राजनीतिक दलों के नेता घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. वहीं लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. सभी दलों के नेताओं ने घटना […]

राजनैितक दलों के नेता पहुंचे घटना स्थल
हजारीबाग : थाना गली में लगभग 12 दुकानों में आग लगाने की घटना को राजनीतिक दलों ने गंभीरता से लिया है. सभी राजनीतिक दलों के नेता घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. वहीं लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. सभी दलों के नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.
उन्होंने भुक्तभोगी दुकानदारों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन से मिल कर उचित मुआवजा जल्द दिलाया जायेगा. वहीं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जायेगी. किसके इशारे पर शहर में अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश की गयी है. इसकी जांच करायी जायेगी.
कुछ लोग अफवाह फैला कर शहर को विकास से दूर रखना चाहते हैं. कांग्रेस नेता जयशंकर पाठक ने कहा कि शहर में अमन-चैन से ही विकास होगा. व्यवसायियों की कोई धर्म व जाति नहीं होती है. सभी व्यवसायी अमन चैन चाहते हैं, ताकि उनका कारोबार बेहतर ढंग से चले. अशांति के माहौल में सबसे अधिक नुकसान व्यवसायियों को ही होता है.
पिछले कई माह से लोगों के बीच अफवाह फैला कर व्यवसायियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है. भाकपा नेता रजी अहमद ने कहा कि पीड़ित दुकानदारों को अविलंब मुआवजा मिले. हजारीबाग को सुनियोजित तरीके से लगातार अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है. शहर के लोग शांतिप्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >