डीसी पहुंचे छड़वा डैम, ली जानकारी

कटकमसांडी : वाटर सप्लाई की स्थिति की जानकारी लेने के लिये गुरुवार को हजारीबाग उपायुक्त रविशंकर शुक्ला छड़वा डैम पुहंचे. इस दौरान डीसी ने शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिये लगाये गये मोटर व अन्य व्यवस्था की जानकारी ली. इस क्रम में अधिकारियों ने बताया की दो मोटर में से एक खराब है. इससे […]

कटकमसांडी : वाटर सप्लाई की स्थिति की जानकारी लेने के लिये गुरुवार को हजारीबाग उपायुक्त रविशंकर शुक्ला छड़वा डैम पुहंचे. इस दौरान डीसी ने शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिये लगाये गये मोटर व अन्य व्यवस्था की जानकारी ली. इस क्रम में अधिकारियों ने बताया की दो मोटर में से एक खराब है. इससे पेलावल, रोमी गावं में पेयजल आपूर्ति ठप है.
डीसी ने पेलावल दक्षिणी पंचायत मुखिया नूरजहां खातून से कहा की छड़वा डैम में जो पानी सप्लाइ के लिए लगी मोटर खराब है, उसको शीघ्र बदला जायेगा. वहीं उन्होंने छड़वा डैम में पौधरोपण करवाने की भी बात कही. मौके पर सीओ संतोष कुमार, मुखिया नूरजहां खातून, मिशबहुल इस्लाम, वीरेंद्र कुमार वीरु समेत पीएचइडी के इंजीनियर व कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >