हजारीबाग : पैगोडा चौक के पास झारखंड का आधुनिक आश नियो नेटल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उदघाटन स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक मनीष जायसवाल, हॉस्पिटल निदेशक श्रीपर्णा शर्मा व एके शर्मा ने किया. मंत्री श्री चंद्रवंशी ने कहा कि शिशु एवं नवजात शिशु के लिए यह अस्पताल अधिक फायदेमंद होगा. अब छोटे -छोटे बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हजारीबाग में ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा. झारखंड एवं देश भर में हजारीबाग की अलग पहचान है.
जरूरत पूरी हुई : मनीष जायसवाल
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के बच्चों को अस्पताल की जरूरत थी, वह आज पूरी हो गयी. निदेशिका श्रीपर्णा शर्मा व एके शर्मा ने कहा कि हजारीबाग जैसे शहर में नवजात शिशु की चिकित्सा संबंधी कठिनाइयों को ध्यान में रख कर इस आधुनिक अस्पताल की स्थापना की गयी है. अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों के नेतृत्व में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा यहां मिलेगी.
मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी डॉ राजीव मिश्रा, डॉ वीरेंद्र कुमार व डॉ अमर ने कहा कि आश हॉस्पिटल हजारीबाग का प्रथम नियो-नेटल सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल है. आधुनिक उपकरण एवं अत्यानुधिक पैथोलॉजी सेंटर इस संस्थान की विशेषता है. मौके पर डॉ एमके शर्मा, कालीचरण शर्मा, संजय कुमार, निर्माण गांगुली, अनुश्री शर्मा, आयुष शर्मा, अनीता शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, गीता शर्मा, संदीप शर्मा, डॉ सुरेंद्र सिन्हा, बटेश्वर मेहता, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मनोज गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, डॉ मनोरंजन शर्मा, जेपी जैन, डॉ हीरालाल साहा, विजय वर्मा के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
