बरही : बरही पोस्ट अॉफिस में गुरुवार की रात चोरी की घटना हुई़ चोर पोस्ट अॉफिस का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे. चोरों ने लॉकर, गोदरेज व आलमारी का ताला तोड़ कर सभी सामान की छानबीन की. पार्सल के 16 पैकेट तोड़ कर सभी सामान ले गये. पार्सल के कई पैकेट गेट के बाहर फेंक दिये गये.
हजारीबाग मुख्य डाकघर के सेंट्रल इंस्पेक्टर कुंदन ने जांच पड़ताल की. बरही पोस्ट अॉफिस के सहायक पोस्टमास्टर दीपक ने बताया कि डाकघर पहुंचने पर देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है़ दरवाजा खुला हुआ है़ अंदर घुसने पर लॉकर, आलमीरा व बक्सा का ताला टूटा हुआ पाया़ पार्सल का पैकेट फटा हुआ था. उन्होंने इसकी सूचना हजारीबाग मुख्य डाकघर के अधिकारियों व बरही थाना को दी़ बरही थाना की पुलिस घटनास्थल जा कर जांच की.
चोरी गये सभी सामानों की सूची बनाने का निर्देश दिया़ गया है. सूची तैयार की जा रही है़ मालूम हो कि बरही पोस्ट अफिस में चोरी की यह तीसरी घटना है़ कुछ साल पहले भी यहां चोरी हुई थी़
