पदमा : पदमा ओपी प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने महकोल और सूजी गांव में छापामारी कर दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. महकोल में दशरथ मेहता के घर में बनी शराब भट्ठी को पुलिस ने नष्ट कर दिया. इसके बाद सूजी में अजय साव की शराब भट्ठी को तोड़ दिया गया.
महुआ, बरतन, अवैध शराब, गैलन व झोपड़ी को जला कर नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने कहा कि यह अभियान आगे भी चलेगा. गाैरतलब हो कि थाना प्रभारी ने योगदान देने के बाद ही कहा था कि अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया जायेगा. इस अभियान से शराब भट्ठियों के संचालकों में हड़कंप है.
