सिटी लाइफ मॉल से 50 हजार की चोरी

हजारीबाग : छोटा ग्वाला टोली चौक पर स्थित मॉल सिटी लाइफ से 50 हजार नकद की चोरी हो गयी. चोरी की सूचना पा कर डीएसपी चंदन कुमार एवं इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने घटना स्थल की जांच की. थाना प्रभारी ने कहा कि मॉल की चौथी मंजिल के ऊपर फाइबर की सीट […]

हजारीबाग : छोटा ग्वाला टोली चौक पर स्थित मॉल सिटी लाइफ से 50 हजार नकद की चोरी हो गयी. चोरी की सूचना पा कर डीएसपी चंदन कुमार एवं इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने घटना स्थल की जांच की.
थाना प्रभारी ने कहा कि मॉल की चौथी मंजिल के ऊपर फाइबर की सीट कटा हुआ है. उन्होंने कहा कि चोर अंदर घुसा, तो निकला किधर से यह जांच का विषय है. कैश काउंटर के पास सीसीटीवी लगा है. सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति का चेहरा दिख रहा है. कैश काउंटर ग्राउंउ फ्लोर पर है. चोर अंदर रात में घुसा या किसी की मिलीभगत घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >