गर्भवती महिला को डायन कह कर पीटा

पदमा : डायन कह कर पिछले छह माह से गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का मामला बरही महिला थाना में दर्ज कराया गया. कटकमसांडी झोंझी गांव की प्रेरणा देवी (21 वर्ष) ने अपने पति सुभाष राणा, ससुर परमेश्वर राणा और ननद गुड़िया कुमारी पर डायन कह कर 11 जुलाई की रात आग से जला […]

पदमा : डायन कह कर पिछले छह माह से गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का मामला बरही महिला थाना में दर्ज कराया गया. कटकमसांडी झोंझी गांव की प्रेरणा देवी (21 वर्ष) ने अपने पति सुभाष राणा, ससुर परमेश्वर राणा और ननद गुड़िया कुमारी पर डायन कह कर 11 जुलाई की रात आग से जला कर मारने और गला दबा कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बरही महिला थाना में लिखित शिकायत की है.
प्रेरणा देवी आठ माह की गर्भवती है. प्रेरणा के अनुसार, उसकी सास की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद ससुराल के सभी परिजन उस पर डायन होने का आरोप लगा कर मारपीट करते थे. उसने महिला थाना में अपने ससुरालवालों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस -पब्लिक रिलेशन को मजबूत करें
मुख्य बातें
सूचना तंत्र मजबूत करने की अपील
बीट पुलिसिंग से होगा अपराध पर नियंत्रण
शीघ्र करें अपराध का अनुसंधान
सिपाही व पुलिस पदाधिकारी की छुट्टी के आवेदन पर कारण की जानकारी लें
हजारीबाग : जिले में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी भीमसेन टूटी ने बुधवार को पुलिस एकेडमी में अपराध की समीक्षा की. इसमें राष्ट्रीय उच्च पथ, शहरी क्षेत्र की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी थानेदारों को दिशा निर्देश दिया. बड़े अपराध के मामले पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है. पुराने मामले का निष्पादन जल्द करने को कहा गया है.
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करने, समय -समय पर एलआरपी एवं जेल से छूटे आरोपियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश सभी थानेदारों को दिया है. डीसी आवास में ड्यूटी कर रहे संतरी महावीर साव द्वारा आत्महत्या करने की घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया है.
उन्होंने मेजर, इंस्पेक्टर व थानेदार से कहा कि जब भी कोई सिपाही व पुलिस पदाधिकारी छुट्टी का आवेदन देता है, तो उसके कारण की जानकारी अवश्य लें. पुलिस पब्लिक रिलेशन मजबूत करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा. इससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगेगा.
बीट पुलिसिंग के माध्यम से शहरी क्षेत्र में चोरी, सेंधमारी, छिनतई, छेड़खानी समेत अन्य मामले पर अंकुश लगाने को कहा. एसपी ने सभी थानेदारों को गंभीर मामले का अनुसंधान गंभीरता से करने को कहा. जीटी रोड एनएच-33 एनएच-100 हजारीबाग-चतरा मार्ग, कटकमसांडी मार्ग व बड़कागांव मार्ग पर विशेष नजर रखने को कहा. बैठक में बरही एसडीपीओ, बड़कागांव एसडीपीओ, सभी अंचल के इंस्पेक्टर व सभी थानेदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >