लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा 8कोडपी2बैठक करते प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.कोडरमा बाजार. 12 दिसंबर को लगनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने वरीय न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक की. आम लोगों को राहत पहुंचाने व ज्यादा से ज्यादा सुलहनीय वादों का […]

लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा 8कोडपी2बैठक करते प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.कोडरमा बाजार. 12 दिसंबर को लगनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने वरीय न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक की. आम लोगों को राहत पहुंचाने व ज्यादा से ज्यादा सुलहनीय वादों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी को तत्पर रहने का निर्देश प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिया. राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के दिवानी मामले, वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले, सुलहनीय आपराधिक मामले, बिजली विभाग से संबंधित मामले, बैंक सर्टिफिकेट केस, वन विभाग से संबंधित मामले, वैवाहिक पारिवारिक मामले, माप तौल विभाग से संबंधित मामले, श्रम संबंधित मामले, चेक बाउंस, भू अधिग्रहण, विवाद पूर्व निस्तारण योग्य व राजस्व से संबंधित मामलों का निष्पादन होना है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोगों से भी यही अपील की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >