मनोहर ने विकास के लिए मौका मांगा

मनोहर ने विकास के लिए मौका मांगा 8 हैज 2 मनोहर प्रसाद मेहताहजारीबाग. सदर प्रखंड के सिलवार पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मनोहर प्रसाद मेहता ने मंगलवार को पंचायत के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि मैं पंचायत के लोगों के साथ मिल कर काम करने में विश्वास करता हूं. बड़े- बड़े वादे करना […]

मनोहर ने विकास के लिए मौका मांगा 8 हैज 2 मनोहर प्रसाद मेहताहजारीबाग. सदर प्रखंड के सिलवार पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मनोहर प्रसाद मेहता ने मंगलवार को पंचायत के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि मैं पंचायत के लोगों के साथ मिल कर काम करने में विश्वास करता हूं. बड़े- बड़े वादे करना मेरी कार्यशैली में शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि विकास की रीढ़ किसान एवं युवा वर्ग हैं. जब तक इनकी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जायेगा पंचायत का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. इसलिये जरूरी है हर खेत में पानी और युवा के हाथ में रोजगार. उन्होंने लोगों से सेवा करने का एक मौका मांगा. कहा मुझे समर्थन मिल रहा है. उनके साथ कैलाश यादव,पोखन यादव, रमेश यादव, इंद्रनाथ मेहता, अशोक यादव, नरेश यादव, संतु मेहता, यशोदा देवी, रामकृष्ण प्रसाद, भुवनेश्वर राम पासवान आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >