अनीता ने घर-घर जाकर मांगा वोट

अनीता ने घर-घर जाकर मांगा वोट 8 हैज 1 में जनसंपर्क करती अनीता देवी हजारीबाग. सदर मध्य क्षेत्र-17 की जिला परिषद सदस्य पद की प्रत्याशी अनीता देवी ने मंगलवार को क्षेत्र के कुसुम नगर कॉलोनी,टेकलाल महतो कॉलोनी,लाखे, आर्यानगर गांवों में डोर टू डोर दौरा कर जनसंपर्क किया. उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण देकर […]

अनीता ने घर-घर जाकर मांगा वोट 8 हैज 1 में जनसंपर्क करती अनीता देवी हजारीबाग. सदर मध्य क्षेत्र-17 की जिला परिषद सदस्य पद की प्रत्याशी अनीता देवी ने मंगलवार को क्षेत्र के कुसुम नगर कॉलोनी,टेकलाल महतो कॉलोनी,लाखे, आर्यानगर गांवों में डोर टू डोर दौरा कर जनसंपर्क किया. उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही. कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब योग्य एवं जुझारू प्रतिनिधि होगा. गांवों में नियमित बिजली, पेयजल एवं जरूरतमंदों को सरकारी सुविधा दिलाने का काम करूंगी. आपके सुख-दुख में साथ रहूंगी. उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट मांगा. उनके साथ अशोक महतो, डॉ दीपक कुमार, शैलेंद्र, संजय, राजकुमार मौर्य, अकबर, शहादत, कुसुम देवी, सरिता देवी,सविता देवी, वसिया खातून, शारदा देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >