गैर रैयतों की दुकान को रैयतों ने बंद कराया

गैर रैयतों की दुकान को रैयतों ने बंद करायाफोटो (2) समझाते सीअो, बीडीअो.इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर परिसर के पास रैयतों ने मंगलवार को गैर रैयतों की दुकानों को बंद करा दिया. इस दौरान बीके स्टूडियो को मामूली रूप से नुकसान भी हुआ़ इसकी सूचना मिलते ही सीअो सह सचिव बिनोद प्रजापति, बीडीअो जयाशंखी मुरमू व […]

गैर रैयतों की दुकान को रैयतों ने बंद करायाफोटो (2) समझाते सीअो, बीडीअो.इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर परिसर के पास रैयतों ने मंगलवार को गैर रैयतों की दुकानों को बंद करा दिया. इस दौरान बीके स्टूडियो को मामूली रूप से नुकसान भी हुआ़ इसकी सूचना मिलते ही सीअो सह सचिव बिनोद प्रजापति, बीडीअो जयाशंखी मुरमू व एएसआइ डीएन सिंह पुलिस बस के साथ मंदिर पहुंचे और मामला शांत कराया. रैयत अपनी मांगों को लेकर गुस्से में थे. अधिकारियों ने सभी गैर रैयत दुकानदारों को बुधवार तक दुकान बंद करने का निर्देश दिया है.क्या है मामला : रैयते कई साल से अपनी जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है. इसके बाद उन्होंने अपनी रैयती जमीन पर गैर रैयतों काे दुकान खोलने से मना कर दिया़ किसी भी प्रकार का कार्य करने पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया. आज बैठक होगी : विवाद के समाधान को लेकर एसडीअो सह अध्यक्ष नंद कशोर लाल व डीएसपी प्रवीण सिंह बुधवार को किसान भवन में रैयतों के साथ बैठक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >