चेंबर ने मुख्यमंत्री को 14 सूत्री सुझाव भेजा हजारीबाग. हजारीबाग चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2016-17 बजट के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को 14 सूत्री सुझाव भेजा है. इसमें उद्योग एवं व्यवसाय के संचालन के लिए लाइसेंसों से मुक्ति देने,कर प्रणाली में एकरूपता लाने, उद्यमी व व्यवसायियों के साथ विभागीय दोहन नहीं करने,किराना उपभोक्ता वस्तुओं पर अन्य राज्यों की तरह कर नहीं लगाने, स्किल डेवलपमेंट के लिए राशि बढ़ाने,सिंगल विंडो सिस्टम को शीघ्र लागू करने,लघु उद्योगों को कम से कम तीन वर्षों तक कर के दायरे से बाहर रखने,वन संपदा पर आधारित उद्योग समेत अन्य सुझाव शामिल है. मुख्यमंत्री ने बजट पूर्व वित्तीय संस्थानों से सुझाव की मांग की थी. सुझाव देनेवालों में चेंबर के अध्यक्ष राजकुमार जैन टोंग्या,विजय केसरी का नाम शामिल है.
चेंबर ने मुख्यमंत्री को 14 सूत्री सुझाव भेजा
चेंबर ने मुख्यमंत्री को 14 सूत्री सुझाव भेजा हजारीबाग. हजारीबाग चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2016-17 बजट के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को 14 सूत्री सुझाव भेजा है. इसमें उद्योग एवं व्यवसाय के संचालन के लिए लाइसेंसों से मुक्ति देने,कर प्रणाली में एकरूपता लाने, उद्यमी व व्यवसायियों के साथ विभागीय दोहन नहीं करने,किराना उपभोक्ता […]
