लीड… अव्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतगणना खनन संस्थान के बाहर उमड़े समर्थक, अहले सुबह से मेला सा नजारामतगणना कार्य में तीन दिन लगने की संभावना6कोडपी1. डोमचांच की मतगणना कराने में लगे बीडीओ, सीओ व अन्य.6कोडपी2. मतपत्रों की छटाई करते कर्मी.6कोडपी3. मतगणना हॉल पहुंचे डीसी व एसपी.6कोडपी4. चंदवारा की मतगणना कराने में लगे बीडीओ व सीओ.6कोडपी5. खनन संस्थान के अंदर जाने के लिए कतारबद्ध प्रत्याशियों के अभिकर्ता.6कोडपी6. मतगणना करते कर्मी.6कोडपी7. मतपेटी को खोलते कर्मी.6कोडपी 8,9. खनन संस्थान के बाहर अनियंत्रित भीड़ पर हुआ लाठीचार्ज, भीड़ ने किया पथराव.6कोडपी12. खाना ले जाते पुलिसकर्मी.6कोडपी13. छत पर बैठकर रिजल्ट का इंतजार करते समर्थक.6कोडपी23. खनन संस्थान के बाहर लगा फूल मालाओं की दुकान.6कोडपी 24,25. खनन संस्थान के बाहर लगी समर्थकों की भीड़.—————प्रभात खबर टोलीकोडरमा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना रविवार को शुरू हुआ. हालांकि मतगणना कार्य में सुबह से ही अव्यवस्था का आलम दिखा. जिससे सुबह आठ बजे शुरू होनेवाली मतगणना करीब एक घंटे देर नौ बजे शुरू हुई. ऐसे में पहले राउंड का ही परिणाम आने में करीब एक बज गये. शाम चार बजे तक केवल दो राउंड यानी एक प्रखंड के दो ही पंचायतों के बूथों की मतगणना हो सकी थी. जिला प्रशासन ने इस बार रात आठ बजे तक ही मतगणना का समय निर्धारित किया है. इसके बाद मतगणना का कार्य सोमवार सुबह आठ बजे शुरू होगा. जिस धीमी गति से मतगणना का कार्य चल रहा है उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि इस कार्य में करीब तीन दिन लगेंगे. यानी मंगलवार शाम तक जिले के सभी प्रखंडों का परिणाम सामने आ पायेगा. 86 टेबुलों पर हो रही है मतगणना, मतपत्रों की छटाई व गिनती में देरीखनन संस्थान में मतगणना को लेकर 86 टेबुल लगाये गये हैं. सतगावां, डोमचांच, कोडरमा, जयनगर व चंदवारा के लिए 14-14 टेबुल तो मरकच्चो के लिए 16 टेबुल के माध्यम से मतगणना शुरू हुआ. इससे पहले वज्रगृह से मत पेटियों को निकाला गया और उसके सील खोलकर मतपत्रों की छटाई की गयी. इसके बाद मतपत्रों की गिनती हुई और अंत में फाइनल कर रिजल्ट घोषित किया जाता रहा.डीसी व एसपी ने सुबह में ही लिया जायजा: मतगणना कार्य का सुबह में ही उपायुक्त छवि रंजन, पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा ने जायजा लिया. इसके बाद खनन संस्थान के अंदर बने कंट्रोल रूम में जिले के वरीय पदाधिकारी एसी मुकुंद दास, डीआरडीए निदेशक किरण बाला, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, डीटीओ सुबोध कुमार, डीडब्ल्यूओ अजीत निरल सांगा, रेणु बाला व अन्य पदाधिकारी डटे रहे. मतगणना का जायजा लेने के बाद डीसी व एसपी चले गये. इसके बाद करीब चार बजे शाम में दोनों पहुंचे. इस दौरान संबंधित प्रखंडों की मतगणना जैसे-तैसे धीमी गति से चलती रही. सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी नौशाद आलम, डीएसपी कर्मपाल उरांव व अन्य थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर आदि लगे थे.अनियंत्रित भीड़ पर लाठी चार्ज, पथरावखनन संस्थान के बाहर सुबह से ही प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ जुटी. हजारों की भीड़ व गाड़ियों से जाम की स्थिति रही. हालांकि पुलिस ने बजरंगबली चौक के पास से ही रूट को डायवर्ट कर पटना की ओर जाने वाली गाड़ियों को लोकाई बागीटांड़ बाइपास की ओर से भेजा. इसके बावजूद समाहरणालय से लेकर खनन संस्थान तक काफी भीड़ दिखी. दोपहर तक प्रत्याशियों के अभिकर्ता अंदर जाने के लिए लाइन में लगे थे. इस दौरान तीन बजे अनियंत्रित भीड़ पर पुलिस कर्मियों का हल्की लाठी चार्ज करनी पड़ी. जिस पर भीड़ ने भी पथराव किया. वरीय पदाधिकारियों ने किसी तरह मामला को शांत कराया.खाना नहीं मिला, तो मतगणना रूकीमतगणना में लगे कर्मियों को समय पर खाना जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सकी. यहीं व्यवस्था दूसरे चीजों को लेकर भी दिखी. चंदवारा व सतगावां प्रखंड के मतगणना कार्य में लगे कर्मी तीन बजे तक खाना नहीं मिलने पर मतगणना का कार्य छोड़ बैठ गये. हालांकि तब तक दो राउंड की मतगणना हुई थी. लंच टाइम में भी उन्हें काफी देर से शाम में खाना मिला. वहीं पुलिस कर्मियों के लिए झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, विनोद कुमार पांडेय व पंकज कुमार खाना व पानी वितरित करते रहे.
लीड... अव्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतगणना
लीड… अव्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतगणना खनन संस्थान के बाहर उमड़े समर्थक, अहले सुबह से मेला सा नजारामतगणना कार्य में तीन दिन लगने की संभावना6कोडपी1. डोमचांच की मतगणना कराने में लगे बीडीओ, सीओ व अन्य.6कोडपी2. मतपत्रों की छटाई करते कर्मी.6कोडपी3. मतगणना हॉल पहुंचे डीसी व एसपी.6कोडपी4. चंदवारा की मतगणना कराने में लगे बीडीओ व […]
