चीनी वितरण में अनियमितता का आरोप, हंगामा

चीनी वितरण में अनियमितता का आरोप, हंगामा 6केरेडारी1 में- दुकान में हंगामा करते लोगकेरेडारी. थाना क्षेत्र के ग्राम पचड़ा में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा चीनी वितरण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इसे लेकर रविवार को पचड़ा पीडीएस दुकान के संचालक आदर्श महिला मंडल के दुकान में दर्जनों लोग […]

चीनी वितरण में अनियमितता का आरोप, हंगामा 6केरेडारी1 में- दुकान में हंगामा करते लोगकेरेडारी. थाना क्षेत्र के ग्राम पचड़ा में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा चीनी वितरण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इसे लेकर रविवार को पचड़ा पीडीएस दुकान के संचालक आदर्श महिला मंडल के दुकान में दर्जनों लोग विरोध करने पहुंचे. तीन घंटे तक जाम कर हंगामा किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दुकानदार द्वारा प्रत्येक लोगों को दो से तीन किलो चीनी 20 रुपये की दर से दिया जा रहा है. कई कार्डधारियों को दिया तक नहीं और अपने हितैसियों को पांच से 10 किलो तक चीनी दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना केरेडारी बीडीओ को दी और कानूनी कार्रवाई करने की मांग डीसी से की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >