विकास के लिए इजहार को समर्थन दें : मनोज

विकास के लिए इजहार को समर्थन दें : मनोज6हैज3 में- जनसंपर्क करते इजहार अंसारी, मनोज यादव व अन्यहजारीबाग. हजारीबाग जिला परिषद सदर पश्चिमी के उम्मीदवार इजहार अंसारी ने शिवपुरी उत्तरी, शिवपुरी दक्षिणी एवं कोलघट्टी में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा. बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि विकास के लिए अपना […]

विकास के लिए इजहार को समर्थन दें : मनोज6हैज3 में- जनसंपर्क करते इजहार अंसारी, मनोज यादव व अन्यहजारीबाग. हजारीबाग जिला परिषद सदर पश्चिमी के उम्मीदवार इजहार अंसारी ने शिवपुरी उत्तरी, शिवपुरी दक्षिणी एवं कोलघट्टी में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा. बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि विकास के लिए अपना समर्थन इजहार अंसारी को दें. शिवपुरी में कई समस्याएं हैं. जीतने पर इन्हें तुरंत दूर किया जायेगा. हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी वर्गों का समर्थन इजहार अंसारी के साथ है. दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि इस क्षेत्र के समुचित विकास के लिए अपना समर्थन एक बार दें. अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. इजहार अंसारी ने कहा कि एक मौका हमें दें. बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जायेगा. बिजली, सड़क, स्वास्थ्य की मूलभूत समस्याओं को दूर करूंगा. क्षेत्र में खुशहाली लाना हमारी प्राथमिकता है. इस मौके पर दीना यादव, रवींद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, सुनील सिंह राठौर, सलीम रजा, संजय तिवारी, विवेक मेहता, सुनील मेहता, राजेश गुरु,बक्शी, राजेश कुमार, संजय, अजय पांडेय, अवध यादव, अवधेश यादव, शमशेर आलम, गुड्डू, बबलू, नौशाद आलम के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >